केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के एक विवादित बयान देने के बाद आज महाराष्ट्र में माहौल गरमा गया जिसके चलते पूरे प्रदेश में शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता हिंसा के लिए भीड़ गए। आपको बतादें कि आज नासिक में भाजपा दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। इसमें कहा जा रहा है। पत्थरबाजी करने वाले लोग शिवसेना के कार्यकर्ता हैं। सांगाली में राणे के पोस्टर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती है।
खबर ये भी है की नासिक पुलिस राणे को गिरफ्तार करने के लिए निकल गई है। दरअसल, राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें थप्पड़ मारने की बात कह डाली थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद नासिक पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रत्नागिरी के रवाना हो गई है।
जानिए राणे ने क्या दिया था विवादित बयान ? दरअसल, सोमवार को महाड में मीडिया से मुखातिब होते वक्त पत्रकार ने राणे से सवाल किया कि “स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में सीएम अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर शंका मे दिखे? इस पर राणे ने कहा की ठाकरे को नहीं पता कि देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं। अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता। स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।

