देहरादून : आप भी अगर करते है अक्सर ट्रेन का सफर तो ये खबर आपके बेहद काम की है क्यूंकि देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन अब से सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को काठगोदाम के बजाए हल्द्वानी तक ही होगा। रेलवे अफसरों के अनुसार अब इन दो दिनों के दौरान वापसी में ट्रेन हल्द्वानी से चलकर देहरादून पहुंचेगी।स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस जो पहले सप्ताह तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाती थी, उसे अब सप्ताह में पांच दिन संचालित किया जाएगा।
जानें पूरा रुट-आपको बतादें की अब लिंक एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार के साथ ही बुधवार और रविवार को भी संचालित होगी। ऐसे में देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस का भी संचालन सप्ताह में पांच दिन होगा। प्रयागराज से आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस देहरादून से काठगोदाम तक जाती है, लेकिन इसे सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को हल्द्वानी तक संचालित किया जाएगा। प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में सातों दिन किया जाता था.

