कानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 24 डिब्बे पलटे, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग बाधित

लखनऊ। आज यूपी के कानपुर में हादसा हुआ है,दरअसल,कानपूर रेलवे स्टेशन से लगभग पचास किलोमीटर दूर अंबियापुर के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुबह खाली मालगाड़ी के 24 डिब्बे पलट गए हैं। इस घटना में जानमाल के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं हैं, ट्रेनों का आना जाना बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि रेल यातायात जल्द चालू करने का लगातार प्रयास जारी है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने घटना के विषय में बताते हुए कहा है कि आज (शुक्रवार) सुबह करीब सवा चार बजे कानपुर रेलवे स्टेशन से पचास किलोमीटर दूर अंबियापुर और रूरा के बीच गाजियाबाद से मुगलसराय जा रही खाली मालगाड़ी के 24 डिब्बे अचानक पलट गये। घटना में किसी के नुक्सान की खबर तो नहीं हैं लेकिन इससे दिल्ली-हावड़ा की अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, गाड़ी के डिब्बे पलटने के बाद वे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये और कुछ दूर तक पटरियां भी उखड़ गयी ,  जानकारी में ये भी सामने  आया है कि  इस हादसे के कारण टुंडला-कानपुर मार्ग पर लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। टीम सुबह से ही घटनास्थल पर तैनात है और आवागमन बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *