नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति भ्रष्टाचार में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ होने वाली है। क्यूंकि बीते दिन शुक्रवार को सीबीआई ने केजरीवाल को नोटिस भेजा जिसमें कल रविवार को 16 अप्रैल को तलब किया है। सामान पाने के बाद से दिल्ली की सियासत चर्चाओं में गर्म हो गई है। आप पार्टी की तरफ से इसे भ्रष्टाचार का काल करार दिया गया है। भाजपा व केंद्र सरकार की साजिश कहा है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि ‘यह घोटाला उनके निर्देश पर ही हुआ है।’केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को ये समन भेजा है। वह रविवार सुबह 11 बजे एजेंसी के सामने पेश होंगे। कहा जा रहा है कि केजरीवाल को मामले में गवाह के तौर पर जांच के लिए बुलाया गया है।
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना द्वारा नई शराब नीति के कार्यान्वयन में कई घपलों की सीबीआई जांच हो ये सिफारिश हुई थी। इसके बाद दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई। सीबीआई ने इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के उलंघन और नई शराब नीति में गड़बड़ी के आरोप में FIR दर्ज हुई है।
इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी के कविता से भी शराब नीति मामले में पूछताछ हुई है।

