मुंबई: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान जेल की सलाखों में हैं जिन्हें लाख कोशिशों के बावजूद भी कोर्ट से गुरुवार को भी जमानत नहीं मिली सकी। जिसकी वजह से आर्यन को अब आगामी 5 दिन जेल मं ही काटने होंगें। दरअसल 15 अक्टूबर से लेकर 19 तारीख तक मुंबई सेशंस कोर्ट की त्योहारों के चलते छुट्टी है। आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में बंद है। वहां आर्यन को उनके नाम से नहीं बल्कि कैदी नंबर N956 कहा जाता है। जेल में रहने के दौरान आर्यन के साथ अन्य आरोपियों की तरह ही व्यवहार हो रहा है। कानून के नियमों के अनुसार,जेल में बंद आर्यन को जेल का खाना खाना होगा, जो बाकी कैदियों को मिलता है। इतना ही नहीं उसके साथ बाकी कैदियों की तरह ही जेल प्रशासन व्यवहार करेगा। अगर मिल रही जानकारियों की मानें तो आर्यन जेल का खाना नहीं खा पा रहे हैं। आर्यन खाना खा सकें, इसलिए अपने लाड़ले के लिए शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर भेजा है।
आपको बतादें भले आर्यन बॉलवुड किंग खान के सुपुत्र क्यों न हो लेकिन उन्हें जेल में किसी तरह की स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा हैं। कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद कैदी को किसी तरह से बाहर का खाना नहीं दिया जाएगा। लेकिन शाहरुख़ ने जो पैसे ट्रांसफर किए है उससे वो जेल में कैंटीन से खाना जरूर लेकर खा सकते हैं। आलीशान जिंदगी और नौकरों से घिरे रहने वाले आर्यन खान को अब जेल के नियमों के मुताबिक़ सुबह 6 बजे उठना पड़ रहा है। 7 बजे उसे नाश्ता मिलता है, जिसमें शीरा और पोहा ही दिया जाता है। लंच में दोपहर और रात को खाने में रोटी, सब्जी और दाल-चावल दिया जा रहा है। 11 अक्टूबर को 4500 रुपये का मनी ऑर्डर आर्यन के लिए भेजा है। आर्यन खान को जेल का बना खाना नहीं खाना तो वह कैंटीन से खाना ले रहा है।
आर्यन को जेल में वहां की यूनिफॉर्म नहीं मिली है वो अपने घर के कपड़ों में ही है। अपनी जिंदगी ऐश-ओ-आराम के साथ बिताने वाला आर्यन आज जेल में आम कैदी की तरह रहने पर मजबूर है।

