चंडीगढ़ : हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से ह्त्या की गई है। इस व्यक्ति का शव तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर संचालित धरने में जो स्टेज लगाया गया था उसके पीछे बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से बुरी तरह पहले पिटाई हुई है उसके बाद उसका दाहिना हाथ काटकर उसे मार दिया गया है। मारने वाले व्यक्ति को घसीटा गया है उसे बड़ी ही बर्बरता के साथ मारा गया है। बेहद बेरहमी और राक्षसी भावना से मारे गए व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बाँध दिया गया था। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। हालाँकि अभी तक कहा जा रहा है कि धरने में ही शामिल लोगों ने इस अपराध को अंजाम दिया है।
मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह के तौर पर हुई है। वह तीन बेटियों का पिता था। उसकी पत्नी बेटियों सहित लखबीर से अलग रह रही है। आपको बतादें कि कई लोगों ने शव को लेकर पुलिस को सूचित किया और कुंडली बॉर्डर पर हत्या की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था।
किसान आंदोलन में युवक का शव मिला,हाथ काटकर शव से बांधा : हरियाणा

