पेपर लीक विवादों के चलते लटकी तलवार उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आखिरकार बीते दिन गुरूवार को ठिकाने लगी। जिसमें युवाओ के लिए अच्छी खबर है कि इसके रिजल्ट का इंतजार खत्म हुआ और मेरिट में जो संशोधन हुआ है, उस हिसाब से कई नए उम्मीदवारों के लिए अलग से शारीरिक दक्षता की परीक्षा होंगी।
प्रमोशन की रैंकर्स भर्ती परीक्षा प्रदेश में आखिरी है और परीक्षा बाद में नहीं होगी लेकिन यूकेएसएसएससी के पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा लटकी हुई थी , अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर के लिए फरवरी 2021 में परीक्षा कराई। आयोग ने परीक्षा का परिणाम भी जारी किया था। पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की तरफ से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी आधार पर रिजल्ट संशोधित किया गया है।जिसमें 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोगा के लिए मेरिट में जीत हासिल की थी।

