आपने आज तक कई अजोबोग़रीब खबरे सुनी और देखी होंगी, पारिवारिक विवाद की वजह भी बड़ी बड़ी देखीं होंगी लेकिन आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताते हैं उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला जहां यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इससे नाराज़ पत्नी और पाती में झगड़ा हो गया इसी बात से नाराज़ होकर पत्नी मायके आ चली गई और पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। कहा कि यह मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी। इसके बाद पति मोमोज लेकर नहीं आता। पति ने कहा कि वो कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं। तब नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।
पति नहीं लाता रोज़ मोमोज़, पत्नी बोली- इसके साथ नहीं रहना
