प्रदेश के तीन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश 

देहरादून : जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही करने वाले तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही निलंबन की कार्रवाई होने वाली है। इसके लिए शासन ने अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौप दी गई है।वर्तमान में तीनों अधिकारी राज्य कर मुख्यालय में हैं। मुख्यमंत्री को जीएसटी चोरी को लेकर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी। 

इस शिकायत में पाया गया कि रेलवे स्टेशन पर पार्सल के माध्यम से आ रहे सामान की टैक्स चोरी की जाती है।  इस पर शासन ने राज्य कर की विशेष अनुवेषण शाखा और संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और सहायक उपायुक्त को टैक्स चोरी करने वालों की निगरानी और कार्रवाई करने के आदेश दिए।इसपर करवाई के तहत हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रशासन व राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने टैक्स चोरी कर लाया गया माल जब्त कर लिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *