उत्तराखंड में क्षेत्राधिकारी की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी

उत्तराखंड में वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, पिछले साल 11 अगस्त को जारी विज्ञापन के सापेक्ष वन क्षेत्राधिकारी भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 26 से 30 दिसंबर के बीच आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में होगी। 11 दिसंबर से सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *