नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री अपने एक अलग ख़ास अंदाज़ के लिए हमेशा ही चर्चा का हिस्सा बनें रहते आए हैं. इस बार गणतंत्र दिवस पर भी उत्तराखंड राज्य की टोपी जो पीएम मोदी ने पहनी थी उसने सभी का ध्यान केन्द्रित किया और खूब चर्चा हुई,और आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनसीसी की परेड में पंजाबी साफा पहनकर शामिल हुए। इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा वहां के लोकप्रिय व पहचान वाले पहनावे का इस्तेमाल कर जनता को खुश करने का प्रयास किया है।
पीएम मोदी सिख वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने गहरे हरे रंग का साफा पहना। उन्होंने काले रंग का चश्मा भी लगा रखा था। प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी की यह वर्ष में परेड 28 जनवरी को होती है। यह परेड दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान आयोजित हुई। इसी दिन एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का समापन समारोह होता है।
क्या बोले पीएम-आज राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में आयोजित एनसीसी रैली-2022 में शामिल होने के बाद पीएम ने संबोधन में कहा कि ‘मुझे गर्व है कि मैं भी एनसीसी का सक्रिय सदस्य था। हमारी सरकार एनसीसी को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। रैली में बड़ी संख्या में गर्ल कैडेट्स ने भाग लिया।आज भारत देख रहा है। मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, जो जानने सीखने को मिला,

