गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे सौरभ गांगुली के घर,ममता ने कहा-हमे भी खिलाएं मिष्ठी दही 

आज गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर थे। जहाँ वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली से मिलने पहुंचे । गांगुली के कोलकाता में उनके घर पर शाह खाने पर पहुंचे। दोनों के इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि गांगुली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ सकते हैं। पिछले साल भी इस बात की चर्चा थी, लेकिन तब गांगुली ने भाजपा में जाने से इनकार किया था। शाह से मुलाकात के बाद गांगुली ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह लंबे समय से उनसे परिचित हैं। वह सिर्फ मुलाकात करने आए हैं। शाह के साथ इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराने वाले सुवेन्दु अधकारी भी मौजूद थे।

आज से अमित शाह दो दिनों से बंगाल में हैं। उन्होंने एक जनसभा में ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर ममता से सवाल पूछे। दूसरी ओर, कोलकाता के तृणमूल भवन में जब ममता बनर्जी से गांगुली और शाह के मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”गृह मंत्री सौरव के घर जाना चाहते हैं तो दिक्कत कहां है?मिष्टी दही खिलाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *