UP :भाजपा ने 91 उम्मीदवारों की नई सूची की जारी,कहा से चुनाव लड़ेंगें आरपीएन सिंह?

नई दिल्ली : चुनाव नज़दीक हैं। सभी पार्टियां प्रत्याशियों की सूची भी लगभग जारी कर चुकी हैं। इसे कड़ी में आज उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान  होने से पूर्व भाजपा ने आज प्रत्याशियों के नामों के एलान किया है। 
डुमरियागंज से कांग्रेस उम्मीदवार  राघवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा से टिकट मिला है। राघवेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस  नेता आरपीएन सिंह के करीबी हैं। पहले यहां से आरपीएन सिंह के लड़ने की खबरें थीं। इस सीट से 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर जीते थे। देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी भाजपा का चेहरा सामने आया है।

 मेरठ में क्या बोले सीएम योगी – आज मेरठ में पहुंचे सीएम योगी ने घर घर जाकर जनता से वोट की अपील की है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ में हैं। कहा की हमने कोरोना काल में बेहतर काम किया। उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा टीके लगे। इसी वजह से तीसरी लहर में एक फीसदी से कम लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ रहा है। 

नड्डा शाहजहांपुर में-आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहजहांपुर में हैं। वह रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्हें बूथ मैनेजमेंट सिखाने के बाद गांधी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात कर चुनावी माहौल को परखेंगे। यहां आज नड्डा कटिया टोला में घर-घर जाकर चुनाव प्राचर करेंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *