केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने के बाद द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज पहली बार उत्तराखंड आ पहुंचे। इस मौके पर उनके स्वागत सत्कार में भाजपा पार्टी की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। आज यात्रा अभी दोपहर बाद डाट काली मंदिर से शुरू होकर महानगर से होती हुई शाम करीब 6:30 बजे उत्तराखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेगी। इस यात्रा में सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगें .
भाजपा की देश भर के 22 राज्यों 212 लोकसभा क्षेत्रों में यह आशीर्वाद यात्रा आयोजित हो रही है। उत्तराखंड में भी 16 अगस्त को रामपुर तिराहे से यात्रा का शुभारंभ होगा। उत्तराखंड में जन आशीर्वाद यात्रा करीब 375 किमी तक चलेगी। इतना ही नहीं बल्कि पार्टी की तरफ से करीब 48 जगह अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।
पुष्कर सिंह काला को संयोजक बनाया गया है। बलजीत सोनी, कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट यात्रा के सह संयोजक हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रामपुर तिराहे से यात्रा में अजय भट्ट के साथ मौजूद रहेंगे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय में यात्रा में शरीक होंगे।

