देहरादून : आज प्रदेश सीएम धामी दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुए। आज वे दिल्ली में उत्तराखंड सदन में रहेंगे। इसके बाद कल गुरुवार को सीएम धामी 27 एवं 28 अक्टूबर को सूरजकुंड फरीदाबाद में प्रस्तावित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में शामिल होंगे। मंगलवार को उन्होंने सचिवालय में गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह चिंतन शिविर का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। प्रस्तावित शिविर में राज्यों के गृह मंत्री केंद्र के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम धामी गुरुवार को सूरजकुंड में चिंतन शिविर में लेंगे हिस्सा

