देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने परेड की ली सलामी, निकलीं झांकियां 

देहरादून के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। सीएम धामी भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान कई विभागों की झांकियां भी निकाली गई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि आज हमारी पहचान केवल आर्थिक य सैन्य ताकत तक सीमित नहीं है। हमारी उपलब्धियां अब विज्ञान, तकनीक, खेल एवं संस्कृति में भी अद्वितीय हैं।राज्यपाल ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि हमने देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज का नया भारत हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।राज्यपाल ने कहा कि देश की विकास यात्रा में उत्तराखंड भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *