उत्तराखंड में आज कैबिनेट मंत्रिमंडल की शाम 5 बजे बैठक,होंगें बड़े फैसलें

उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज देहरादून में शाम बजे होगी। आज आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। यह बैठक शाम थोड़ी देर में पांच बजे होगी। बैठक में बड़े फैसले होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या खत्म होने का इंतज़ाम होगा। सरकार नई पार्किंग नीति लाने की तैयारी में है। इस पर जनता व टाउन प्लानिंग विभाग से फीडबैक ले लिया गया है।

प्रदेश में पार्किंग की की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही है। वाहनों और पर्यटकों के बोझ को देखते हुए सरकार ने दो साल पहले पार्किंग नीति लाने की घोषणा की थी। इस नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के बाद विभाग ने इस पर जनता और टाउन प्लानिंग विभाग के सुझाव ले लिए हैं। नीति लगभग फाइनल हो चुकी है जो आज कैबिनेट में चर्चित होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *