नैनीताल: नैनीताल के मल्लीताल इलाके के एक होटल में महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने पर सनसनी फैल गई है। मृत महिला के दोस्तों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ कमरे में जो युवक ठहरा हुआ था वो वहां से भाग निकला। जिसके चलते पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दिया है।
13 अगस्त को होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ व स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वह 13 अगस्त को रामनगर के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। जिसके बाद वह 14 अगस्त को नैनीताल आए थे। यहाँ आकर इनलोगों ने होटल में दो कमरे लिए। 15 अगस्त को दीक्षा के जन्मदिन के मौके पर चारों ने होटल में पार्टी करके, एक कमरे में दीक्षा मिश्रा ऋषभ के साथ व दूसरे कमरे में स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि जब आज सुबह 11 बजे स्वेता ने होटल के दूसरे कमरे में दीक्षा को बेसुध देखा तो वह चौक गई,और घवराकर सभी को बुलाने लगी। इस दौरान दीक्षा के साथ कमरे में ठहरा युवक ऋषभ होटल से फरार हो गया था। जिसके बाद आनन-फानन में दीक्षा व अलमास उलहक ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दे दी।
नैनीताल के होटल में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव,पुलिस जांच में लगी

