आज है चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन,ऐसे करें माँ सिद्धिदात्री को प्रसन्न

नई दिल्ली : चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि आज 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को है। नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है और इस पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हैं और यश, बल और धन की प्राप्ति होती हैं। मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना गया है। मां सिद्धिदात्री के स्वरूप की बात करें तो माता रानी महालक्ष्मी के कमल पर विराजमान हैं। मां के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं। नवमी तिथि पर कन्या पूजन का भी विधान है। मान्यता है कि नवमी के दिन कन्या पूजन करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ऐसे करें नवमी पर माँ सिद्धिदात्री की पूजा :-
स्नान कराने के बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं, पुष्प अर्पित कर मां को रोली कुमकुम भी लगाएं। फिर मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। मंत्र जाप के बाद मां की आरती करें।
नवरात्रि की नवमी को मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा आदि का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।