आज हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह,कई योजनाओं का किया शुभारम्भ

हरिद्वार : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में हैं जहां उन्होंने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया है और साथ ही ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण के कार्य का भी श्रीगणेश किया है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। आज उन्होंने प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना शुरुआत की है।  कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।  दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *