आज से यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण के काम को किनारा करके अनियंत्रित पहाड़ कटान जारी है। जिसके चलते यहां चारधाम यात्रा की राह में कई दिक्कतों का सामना हो रहा है। पहले यहां कई जगहों पर डेंजर जोन नासूर बने हुए थे, वहीं अब यहां एक और नया डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से इस रुट की आने जाने की व्यवस्था को बंद किया गया है।
इसके अलावा अनियंत्रित पहाड़ कटान की वजह से खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के कारण मानकों को ताक में रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। यमुनोत्री हाईवे पर पौलगाँव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना का कार्य चालू है।

