आज शाम मुकेश अंबानी के घर बड़ा समारोह,जल्द बजेगी शहनाई 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज गुरूवार 19 जनवरी को शाम सगाई होगी। आज यह कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास- एंटीलिया में आयोजित होने वाला है।

इससे पहले 29 दिसंबर को अनंत अंबानी का राधिका से रोका हुआ था। तब कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाईं रहीं थीं। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था।  अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी तारीख  साझा नहीं की गई है।  

बड़े घराने से हैं राधिका –
राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।  राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *