राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में अब कुछ ख़ास चेहरे भी शामिल होते दिख रहे हैं जिसकी चलते बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा में दिखे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी राहुल गांधी के साथ चले औए उनकी जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं, वह एक स्मार्ट नेता हैं। उनको लेकर जो धारणा बन गई है, वह कतई गलत है। मैं इत्तेफाक नहीं रखता। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा, मैंने राहुल गांधी के साथ पूरा एक दशक बातचीत में निकाला है। वह पप्पू बिल्कुल नहीं हैं। वे नौजवान, स्मार्ट और जिज्ञासू हैं। उन्होंने कहा, आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होना जरुरी है। मूल्यांकन करने की अच्छी समझ होना जरुरी है।राहुल गांधी ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राजनीतिक दल के साथ जुड़ने नहीं जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में इसलिए शामिल हुआ, क्योंकि मुझे उस यात्रा के सिद्धांतों पर विश्वास था। इसलिए मैं उनके साथ खड़ा हुआ। उन्होंने कहा, मैं किसी भी राजनीतिक दल में नहीं आने वाला हूं।
रघुराम राजन बीते कई दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं और सरकार की आर्थिक नीतियों पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मनमोहन सरकार के समय में भी वह कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खड़े हुए थे। बता दें, राजन ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कहा था कि साल 2023 भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ ही साथ बाकी दुनिया के लिए भी कठिन होगा। सरकार देश के विकास के लिए आर्थिक सुधारों को लागू करने में विफल रही। सरकार जो भी नीतिया तैयार करे वो सभी मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए, क्योंकि कोरोना के समय सबसे ज्यादा पीड़ित यही लोग थे।

