तेजस्वी की पत्नी की हालत बिगड़ी,नहीं होंगे कोर्ट में पेश

गौरतलब है कि लाऊ यादव के परिवार पर जमीन के बदले नौकरी मामलें में लगातार मुसीबते बनीं हुई हैं, सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज यानी 11 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया था।  एजेंसी ने उन्हें जमीन के बदले नौकरी मामले में समन भेजा था और पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले सीबीआई ने 4 फरवरी को भी समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे जिसके बाद अब उन्हें एक और समन भेजा गया है। तेजस्वी ने आज सीबीआई के सामने पेश होने में असमर्थता जताई है। उन्होंने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला दिया है। उनकी पत्नी को कल ही दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गर्भवती हैं और 12 घंटे की पूछताछ की वजह से बीपी की समस्या के चलते बेहोश हुई थी इसका हवाला देते हुए उन्होंने पेशी नहीं की है। एक दिन पहले ही इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवारवालों के दिल्ली और बिहार स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इनमें लालू की तीन बेटियों और राजद के नेताओं के परिसर शामिल हैं। लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *