राहुल की बहाली : भाजपा सांसद बोले- चलो मनोरंजन लौट आया

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हुई है जिसके बाद जहां एक तरफ कांग्रेस खुश हैं वहीँ भाजपा ने ताना कस्ते हुए कहा है कि चलो मनोरंजन वापस आ गया। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने सदन के अंदर भी राहुल की वापसी और कांग्रेस पर निशाने साधे। इसे लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मनोरंजन वापस आ गया है। अच्छा होगा कि हम और आप इसका मजा लें।विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने संसद भवन परिसर में लगाए राहुल गांधी के समर्थन और विपक्षी एकता के नारे।इसके अलावा भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गाँधी आरोप मुक्त नहीं हुए हैं और सिर्प उनकी सजा पर रोक लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *