धर्म संसद मामला : हरिद्वार में आज भीम आर्मी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

हरिद्वार: हरिद्वार में आज धर्म संसद मामले के पूर्व भीम आर्मी ने रोशनाबाद कलेक्ट्रेट ऑफिस पर प्रदर्शन किया है। जहाँ आज मंगलवार को वसीम रिजवी की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठाई गई है। भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में प्रदर्शन का हिस्सा बनें। हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ बयान मामले में ज्वालापुर पुलिस ने दूसरी एफआईआर दर्ज भी कर ली है। जिसमें यति नरसिम्हानंद गिरि समेत 10 लोगों के नाम हैं। आपको बतादें की इस मामलें में 16-19 दिसंबर तक चली धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ घृणा फैलाने वाले भाषण दिये जाने को लेकर नदीम अली की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।  

एफआईआर में आयोजक यति नरसिम्हानंद गिरि, जितेंद्र नारायण त्यागी, सिंधु सागर, धर्मदास, परमानंद, साध्वी अन्नपूर्णा, आनंद स्वरूप, अश्विनी उपाध्याय, सुरेश चह्वाण और प्रबोधानंद गिरि के नाम शामिल किए गए हैं। दो दिन पूर्व ही रविवार को दर्ज एफआईआर को ज्वालापुर थाने से शहर के थाने में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इस मामले की पहली एफआईआर दर्ज है। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी हुआ।

इस बयानबाजी मामलें के बाद हरिद्वार एसएसपी से डीजीपी ने कहा – 
डीजीपी ने हरिद्वार एसएसपी से धर्म संसद मामले के बाद फोन न उठाए जाने के मामले पर पूरी जानकारी मांगी है।  इतना ही नहीं बल्कि इस मामले के बाद एसएसपी मीडिया कर्मियों के फोन कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं जिसपर डीजीपी ने किसी जिले के कप्तान से जवाब तलब किया है। और अब हरिद्वार एसएसपी से जवाब की मांग की है। 

और अब यह मामला काफी शोर मचाता दिख रहा है। यह मामला मीडिया की नज़र में भी है। पहले ही हरिद्वार में दो मुकदमे भी दर्ज हुए है। ऐसे में एसएसपी से भी तमाम तरह की बातें व बयान लेने के लिए मीडिया कर्मी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन एसएसपी किसी का भी फोन नहीं उठा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *