रुड़की : आज कल बच्चो का ऑनलाइन बैठना पढ़ाई- गेम्स और अन्य वजहों से बड़ा तो है लेकिन इसमें कई बार मामला कुछ और सामने आता है,जैसे ही उत्तराखंड के रुड़की से एक मामला सामने आया है कि यहां एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए हथियार खरीदे। जिसे खरीदनें के लिए बच्चे ने पिता के बैंक खाते को पूरा खाली कर दिया। इस बात का पता जब पिता को लगा तो साइबर ठगी की सम्भवं मानते हुए वो पुलिस के पास गए जांच में सामने आया की वो पैसा किसी और ने नहीं बल्कि उन्ही के बेटे ने हथिया खरीदने में साफ़ किया है।
ये मामला है रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली इलाके में रहने वाला एक दंपत्ति ने पुलिस को शिकायत की कि उनके कहते से पैसे गायब हो रहे हैं ,कुछ दिन पहले 10 हज़ार रूपए निकले थे और अब उनके खाते से 14000 रूपए निकाले गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ऑनलाइन गेम के लिए हथियार ख़रीददने को पैसे निकाले गए हैं। तब पता चला कि उनका खुद का बीटा फ्री फायर नाम का ऑनलाइन खेल खेलता है। और वही पसे निकाल रहा। था

