कांग्रेस के मैराथन में महिलाएं हुईं घायल,कांग्रेस नेता का उलटा बयान -“जब वैष्णो देवी में ऐसा हो सकता है तो यहां क्यों नहीं”

बरेली: आज मंगलवार 4 जनवरी को यूपी के बरेली शहर में कांग्रेस पार्टी की ओर से महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। जहाँ महिलाओं और छात्रों का जमावड़ा लगा। भीड़ बहुत ज़्यादा होने की वजह से कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें आई हैं। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल हो जानें की बात सामने नहीं आई है। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश  प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन शहर में हुआ था।
पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने कहा है कि “जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं। इसके साथ ही उन्होंने इस भगदड़ के पीछे किसी की साजिश होने की भी बात कही। कहा कि जिस तरह से प्रदेश में हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है उसको देखते हुए इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए साजिश भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *