दिल्ली में खतरा बढ़ा,बीते 24 घंटे में 5481 नए मामले,3 मौत

 नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार बहुत तेज़ हो गई है। पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण बहुत बढ़ गया है। संक्रमितों की संख्या में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, संक्रमण दर में भी करीब दो फीसदी ज्यादा रही है। ये ही नहीं बल्कि पिछले साल 18 अगस्त के बाद पहली बार राजधानी में कोरोना संक्रमण की वजह से एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई थी। इनके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या में भी 111 की बढ़ोतरी हुई हैं ।

आपको बतादें कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले एक दिन में 65,487 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 8.37 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते सोमवार की तुलना में संक्रमण दर 6.46 से बढ़कर 8.37 फीसदी तक पहुंच गई है। इस दौरान 5481 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच 1575 मरीजों को छुट्टी मिली है,लेकिन तीन मौते भी हुईं हैं 

ऑक्सीजन सपोर्ट में हैं मरीज़ –दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार,531 में से 308 रोगियों में संक्रमण का हल्का असर है, लेकिन 168 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं 14 मरीजों की हालत गंभीर है। यह रोगी वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। पिछले एक दिन में 1.85 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *