देहरादून: आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की उपस्थिति में कई भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थामा। सोमवार को देहरादून में कई भाजपाई पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।
आज कांग्रेस मुख्यालय में सदस्यता की ग्रहण-
आज सितारगंज की राजनीति में अहम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने 24 अन्य जिला पंचायत सदस्यों, 15 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को कांग्रेस का पटका और माला पहनाकर का स्वागत किया। इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि गंगवार परिवार ने सदैव जनहित के सरोकारों के लिए आवाज उठाने का काम किया है।
आज कई भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल,हरीश रावत भी रहे मौजूद

