उत्तराखंड : ग़रीबों का राशन फर्जी कार्ड पर डकारने वालों की अब ख़ैर नहीं,करदें सरेंडर नहीं तो बड़ी कार्रवाई   

देहरादून : उत्तराखंड में अब राशन खाने वालों प[पर नकेल कसी जाएगी। इस कार्यवाही में गरीबों का भोजन डकारने वाले फर्जी और अपात्र राशन कार्डधारकों को जल्दी ढूंढ़कर कार्यवाही की जाना तय हुआ है। फर्जी कार्ड धारकों से अब तक लिए गए राशन की वसूली के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड में वर्तमान में 14 लाख से अधिक अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार राशन कार्डधारक हैं। 

आपको बतादें कि प्रदेश में एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय एवं 12 लाख 27 हजार से अधिक प्राथमिक परिवारों के राशन कार्ड धारक हैं। इनमें बड़ी संख्या में फर्जी एवं अपात्र राशन कार्ड धारक हैं। जो हर महीने गरीबों को मुफ्त एवं बहुत कम कीमत पर मिलने वाले राशन का लाभ ले रहे हैं। राशन कार्ड सरेंडर करने वालों केेे खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी। उनका नाम व पता भी गोपनीय रखा जाएगा, लेकिन तय समय के बाद राशन कार्ड सरेंडर न होने पर राशन की वसूली के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। 

करें शिकायत –कार्रवाई के लिए विभाग टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा। इस नंबर पर ऐसे फर्जी व अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ शिकायत करने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *