पीएम नरेंद्र मोदी की नई कार Mercedes-Maybach S650 चर्चा का विषय बनी,जानिए सुरक्षा फीचर्स

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के भव्य काफिले की शोभा बढ़ाने को अब एक मर्सिडीज की नई कार शामिल हुई है। अब पीएम के राजनैतिक काफिलों में  Mercedes-Maybach S650 Guard भी मौजूद होगी। जिसे Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग) और Toyota Land Cruiser से अपग्रेड करके तैयार किया गया है। आपको बतादें कि पीएम मोदी को हाल ही में नई Maybach 650 आर्मर्ड में नज़र आए थे। पीएम इस गाड़ी में सबसे पहली बार हैदराबाद हाउस में देखे गए थे। जहां उन्होंने भारत की यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे। इस गाड़ी को हाल ही में फिर से प्रधानमंत्री के काफिले में देखा गया है। यह कार कई शानदार और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। लेकिन जो इसे सबसे खास बनाती है वह यह कि इस पर गोलियों और बम धमाके का भी असर नहीं होता है।

कीमत –इस गाड़ी के सुरक्षा फीचर किसी प्रोडक्शन कार में मौजूद सबसे अच्छे फीटर्स हैं। मर्सिडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपये में लॉन्च किया था और S650 की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

फीचर्स –इस कार में 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन होता है। इसके अलावा इसका  इंजन 516 bhp का पावर और 900 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कार की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है। इस कार में यात्री यात्रा के चलते थकान दूर कर सकता है क्यूंकि इसमें फुट मसाजर की व्यवस्था भी है।

लेगरूम को बढ़ाया जा सकता है। कार की बैक सीटों में भी कई बदलाव किए गए हैं। स्पेशल रन-फ्लैट टायर मिलते हैं। जिससे हमले के बाद टायरों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी यह स्पीड पकड़ सकती है।

कार के विंडो ग्लास और बॉडी शेल इतने मजबूत हैं कि इस पर AK-47 जैसी राइफल की गोलियां भी बेअसर रहेंगी।यह बोइंग AH-64, अपाचे टैंक अटैक हेलिकॉप्टरों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से बना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *