जितेंद्र नारायण त्यागी आज फिर पहुंचे हरिद्वार,बोले-जिहादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कही बात

हरिद्वार: लम्बे समय से विवादों में घिरे विवादित वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी और विवादित पुस्तक के विमोचन और धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने पर चर्चाओं में आए ,धर्मान्तरण कर चुके  जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी आज मंगलवार को फिर हरिद्वार पहुंचे। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन था जसिमें शिरकत करने जीतेन्द्र नारायण त्यागी पहुंचे थे। जिसमें जितेंद्र नारायण पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस यह दावा कर रही है कि आयोजकों को सख्त हिदायत दे दी गई है।


गौरतलब है कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ पिछले डेढ़ महीने के भीतर दो अलग-अलग मुकदमों में फसे हैं। जीतेन्द्र त्यागी की हरिद्वार जनपद समेत देश में कई जगहों पर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है और लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जिससे चुनावी मौसम में ना सिर्फ माहौल खराब होने का खतरा बना हुआ है, बल्कि गिरफ्तारी न होने से एक बड़े वर्ग की नाराजगी भी सामने आ रही है।


इसके अलावा जितेंद्र की  गिरफ्तारी की मांग के चलते आज वो एक बार फिर हरिद्वार पहुंचे। इस कार्यक्रम में कई और लोग भी उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों से पहुंचे हैं। वहीं, रिजवी के एक बार फिर हरिद्वार पहुंचने से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *