प्रदेश में एक और देह व्यापार का खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

खटीमा  : प्रदेश में फिर से देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है जिसके चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं झनकईया पुलिस ने राजीवनगर की कपूर कालोनी में छापा मारा जहां देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं समेत चार लोग गिरफ्तार हुए है। आरोपी के कब्जे से बाइक, चार मोबाइल, 17300 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। युवक और महिलाओं ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वे काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। सीओ वीर सिंह ने बताया कि महिला संचालिका समेत तीनों महिलाओं और ग्राम बंडिया निवासी युवक नंद किशोर मौर्य के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस दर्ज हुआ है।

मिली थी शिकायत
आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ सिंह ने इस मामलें पर बताया कि इस कालोनी में आए दिन युवक-युवतियों की भीड़ लगी रहने की शिकायत मिली थी जिससे माहौल खराब हो रहा था। इस मौके पर झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य, एसआई मनोज धोनी, नवीन गिरी, रमेश चंद्र, प्रियंका आर्या, प्रियंका कोरंगा, राजेंद्र जोशी, गीता चंद आदि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *