हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष चुनें गए लज्जेराम अत्री

हरिद्वार: आपको बतादें कि हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव बीते दिन सोमवार को पूरे हुए,जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप में लज्जेराम अत्री चुने गए है।  हरिद्वार के सिडकुल में स्थित जिला कार्यालय पर नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।नेहरू युवा केंद्र में एसोसिएशन का चार पदों पर चुनाव किया गया है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि 388 ट्रांसपोर्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें लज्जेराम अत्री को 229 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर रत्नपाल चौहान 242 वोटों से विजयी घोषित हुए। सचिव पद पर नरेश स्वामी लगातार छठी बार 218 मत से जीते हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र शर्मा 243 वोट से जीत हासिल कर चुके। 

नए चुनें गए अध्यक्ष लज्जाराम अत्री ने ये भी कहा कि ट्रांसपोर्टरों के मुद्दे शासन-प्रशासन तक पहुंचाना लक्ष्य होगा। सिडकुल में हजारों छोटे-बड़े उद्योग हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन बाहरी राज्यों से माल लेकर आवागमन करते हैं। इस दौरान कमल कांत शर्मा, सूरजभान शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय भारद्वाज, सुरेंद्र कौशिक, मनोज शर्मा, सीता राम वर्मा, रवि चौधरी, विनोद चौधरी, शमशेर सिंह, भीम सिंह चौधरी, रणबीर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, सुनील कौशिक, सतनाम सिंह भाटिया, वेदपाल जांगड़ा उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *