तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड आ रहे पीएम मोदी,जानिए पूरा शेड्यूल !

देहरादून : चुनाव दस्तक दे ही चुके हैं और भाजपा उत्तराखंड में प्रचार प्रसार में अपनी अभी भी ताकत झाँकने में जुटीं हुई है इसी कड़ी में चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा ने प्रचार में पूरी तरह झोंक दी है। भाजपा के सबसे अहम्ब और स्टार प्रचारक पीएम मोदी उत्तराखंड में आगामी 10 से लेकर 12 फरवरी तक उपस्थित रहेंगें। इतना ही नहीं 12 फरवरी को खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की भी सभा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खटीमा में होगी। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान तराई और भाबर की सीटों को साधेंगे। क्योंकि खटीमा से मुख्यमंत्री धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत मैदान में उतरे हैं। 

आपको बतादें कि उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के इस बारे में जानकारी दी है कि आने वाली 10 फरवरी को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर में जनसभा करेंगें जसिके बाद वो 11 फरवरी को अल्मोड़ा में जनसभा के जरिये चुनावी माहौल तैयार करेंगें, और फिर 12 फरवरी को रुद्रपुर में भी जनसभा करेेंगे। जहां वह केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे, और विपक्ष पर निशाना साधेंगे। 

12 फरवरी को राज्य में प्रचार का अंतिम दिन है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में गरजेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं प्रदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह समेत भाजपाशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *