लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है। आज शनिवार को चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए, विकसित भारत के लिए, हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करें।’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना मतदान डाला और मतदान करने के बाद वाड्रा ने कहा, ‘इंडी गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।’पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपना वोट डालने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
छठे चरण का मतदान जारी, मां सोनिया के साथ मतदान केंद्र पहुंचे राहुल गांधी

