तीन राज्यों में चुनावों की तारीख़ की घोषणा,जानिए कब होंगे चुनाव

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने आज त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को एवं मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा । इन तीनों राज्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 2 मार्च को होगी । तीनों राज्यों के चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों राज्यों में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो 2018 के मुकाबले 82% ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ।तीनों राज्यों में 62.8 लाख वोटर्स हैं। इनमें 31.47 लाख महिला वोटर्स 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले 97 हजार वोटर्स हैं। 1.76 लाख ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे ।

बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। नॉर्थ ईस्ट के बाद अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव संभावना है।जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा।