कांग्रेस नेता राहुल गांधी 31 मई को 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे। सूत्रों की माने तो, राहुल चार जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5000 प्रवासी भारतीयों के साथ रैली करेंगे। वह पैनेल चर्चा और भाषण के लिए वाशिंगटन और कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी भी पहुंचेंगे। राहुल अपनी इस यात्रा के समय अमेरिका के राजनेता और उद्यमियों से भी मिलेंगे। इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक प्रेस बयान में कहा कि अमेरिका में पीएम मोदी का स्वागत राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में रात्रिभोज भी रखा गया है। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।
10 दिन के दौरे पर अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी,न्यूयॉर्क में करेंगे रैली

