हर की पौड़ी पर शराब पीकर आने वाले जाएंगे अब जेल , श्री गंगा सभा ने लिया फैसला

हरिद्वार : हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक और प्रसिद्द तीर्थ हर की पौड़ी पर शराब पीकर आने वालों की अब ख़ैर नहीं , हरकी पौड़ी की देखरेख करने वाली संस्था श्री गंगा सभा ने यह फैसला लिया है कि पावन हर की पौड़ी क्षेत्र में अब मदिरापान करके आने वाले व्यक्ति पर अब पुलिस कार्यवाही की जाएगी। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ गंगा और हर की पौड़ी हमारी आस्था का प्रतीक है और इस पवित्र भूमि पर शराब पीकर आने वाले और हुड़दंग मचाने वाले अब बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे , अब सबसे पहले हर की पौड़ी और ब्रह्मकुंड पर आने वाले व्यक्तियों का एल्कोमीटर से परिक्षण किया जाएगा , जिससे की यह पता लग सकेगा की इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले व्यक्ति ने शराब का सेवन किया है या नहीं ? और अगर जांच में पाया गया की किसी ने शराब का सेवन किया हुआ है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी और उस व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया जायेगा ।
वैसे भी बता दें कि हरिद्वार और विशेषकर हर की पौड़ी क्षेत्र में शराब और मांस का सेवन करना प्रतिबंधित है। अभी हाल ही में कई बार हर कीपौडी में शराब और हुक्का पीकर हुड़दंग मचाते हुए लोगो कोपकड़ा गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से इन घटनाओं में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही थी और शराबियो की वजह से अन्य श्रद्धालुओँ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए गंगा सभा ने यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अल्कोमीटर से जांच करने का फैसला लिया है।