देहरादून : हरिद्वार कुंभ मेला 2021 के समय कोविड जांच फर्जीवाड़े में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर और अधिकारी डॉ. एनके त्यागी निलंबित हुए थे जो की इस मामलें में दोषी नहीं पाए गए हैं । इनके बहाली के आदेश शासन की तरफ से मिले हैं। फर्जीवाड़े में अब हरिद्वार जिले के तत्कालीन सीएमओ की जांच होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमेटी भी गठित होगी। गौरतलब है कि बीते वर्ष 2021 में कोविड महामारी के बीच सरकार ने एक से 30 अप्रैल तक कुंभ मेला की अधिसूचना जारी की थी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य थी और स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए नौ कंपनियों के साथ कनेक्ट किया था। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हरियाणा के एक व्यक्ति की शिकायत पाए किया गया था और शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कोविंड जांच कराने का मैसेज आया, जबकि वह कुंभ मेले में आया ही नहीं था। इसकी शिकायत आईसीएमआर में गई। हरिद्वार के तत्कालीन सीएमओ की जांच कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी।
राज्य कोविड कंट्रोल रूम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक लाख से अधिक सैंपलों में एक ही मोबाइल नंबर और पते दर्शाए गए। मामले की जांच जिलाधिकारी हरिद्वार को दी गई थी।

