
हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हुए कि बीते माह सितम्बर में बैंक ऑफ बड़ौदा ज्वालापुर की शाखा में चोरी के प्रयास की घटना सामने आई थी। जिसपर आज ज्वालापुर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक कस्साबान निवासी शाहिद पुत्र बाबुल को अपनी गिरफ्त में लिया है। ज्वालापुर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना को लेकर पुलिस की काफी फजीहत हुई थी,जिसके बाद से पुलिस चौकस इसपर जांच में लगी हुई थी। ज्वालापुर पुलिस बैंक में चोरी के प्रयास के आरोपी की पहचान में लग कर हाथ-पांव मार रही थी जिसपर पुलिस को कल रविवार रात कामयाबी हांसिल हुई है चौकी इंचार्ज आनंद मेहरा को सफलता उस समय हाथ लगी जब बैंक ऑफ बड़ौदा की ज्वालापुर शाखा में चोरी के प्रयास का आरोपी युवक स्कूटी से चोरी का माल बेचने जाते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में आरोपी शाहिद ने बैंक में चोरी के प्रयास की घटना का कबूल नामा करते हुए पुलिस को इस घटना से जुडी सभी जानकारी दी है। सरेआम चेन स्नेचिंग से लेकर लूटपाट की घटनाओं के बाद बदमाश अब बैंक को निशाना बना रहे हैं। चोरों ने बैंक आफ बडौदा के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल काटकर शाखा में घुसकर लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अपनी पहचान छिपाने के लिए चोर सीसीटीवी की डीवीआर तक ले गए। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरुआत कर दी है।
क्या था पूरा मामला –
हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कोतवाली से करीब 200 मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। रात को बदमाश बैंक की शाखा के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक में घुस गए। बदमाशों ने बैंक के अंदर लॉकर खोलने की कोशिश की। बदमाश लॉकर खोलने में सफल नहीं हो सके। बैंक से निकलते वक्त बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। सोमवार की सुबह बैंक के कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें सामान इधर उधर पड़ा मिला। जब आस पास नज़र दौड़ाई तो खिड़की की ग्रिल कटी थी। इसके बाद शाखा के प्रबंधक सौरभ चौहान को सूचना दी गई थी।
कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद बैंक के आसपास लगे सीसी कैमरों में चोरों की फुटेज जांच हुई थी पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस तभी से जुटी हुई थी जिसपर बीती रात ज्वालापुर पुलिस को सफलता मिली है।

