टिहरी गढ़वाल राजमाता सूरज कुंवर शाह पंचतत्व में हुईं विलीन,सीएम समेत कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

ऋषिकेश : टिहरी गढ़वाल के राजा और लोकसभा सांसद रहे मानवेंद्र शाह की पत्नी राजमाता का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पर आज अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साथ कई राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आपको बतादें कि टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुमार शाह (98 वर्ष ) ने बीते शनिवार को दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में लाया गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजमहल में रखा गया।
इसके बाद उनकी मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट के लिए अंतिम यात्रा को निकाला गया। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार भी हुआ। राजमाता के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र महाराज मनुजेंद्र शाह ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री धन सिंह नेगी, मेयर देहरादून सुनील गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती, विधायक घनसाली धनीलाल शाह, पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, शिवमूर्ति कंडवाल ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *