हरिद्वार में कोहरा, दिन में मौसम शुष्क-बढ़ेगी ठण्ड

हरिद्वार : मौसम ने अधिकतर राज्यों में करवट ली है , ठण्ड बढ़ने लगी है वहीँ उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज सोमवार को गहना कोहरा होने की खबर थी।प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम ही रहा। सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से बताया  गया है कि हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *