हरिद्वार में मकान की गिरी छत,दंपति घायल

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भीषण बारिश के बाद मकान की छत गिर गई। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए है।  आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  जबकि क्षेत्र में ही एक और मकान की छत गिर गई है। ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान पुराने समय का बना है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें तुरंत कराया गया। वहीं कैथवाड़ा मोहल्ले में भी एक मकान की छत गिरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *