नई दिल्ली : चीन, अमेरिका और जापान सहित तमाम देशों में कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ही भारत में भी कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है ।इस खतरे के बाद केंद्र सरकार भी हरक़त में आ गयी है। सरकार की कोशिश है कि देश में एक बार फिर से दूसरी लहर जैसे हालात ना पैदा हों। सरकार का पूरा फोकस उन चीजों पर है, जहां पिछली बार चूक हुई थी । दूसरी लहर के दौरान देश के सामने ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया था। देशभर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिली थी।
ऑक्सीजन के अभाव में हजारों लोगों ने दम तोड़ दिया था। इस बार ऐसी स्थिति पैदा ना हो इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ऑक्सीजन सप्लाई और ऑक्सीजन प्लांट्स के रखराव करने के निर्देश दिए हैं।राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट चेक करें , लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

