कोरोना के 24 घण्टें में 31 हज़ार से ऊपर आए मामलें,तीसरी लहर का खतरा बढ़ा

नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कभी अधिकता तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। कभी मरीजों की संख्या कम हो रही है तो कभी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आंकड़ों में नज़र आए हैं। संक्रमण से देश भर में 318 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 32 हजार 542 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी लेकर घर पहुंचे हैं।  लगातार कई दिनों से 30 हजार से ज्यादा आ रहे कोरोना के नए मामलों ने फिर से आश्चर्य और परेशानी खड़ी कर दी है। 
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,00,162 पहुंच गई जो कि 190 दिनों में सबसे कम है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,46,368 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,28,48,273 हो गई है। लेकिन महाराष्ट्र और केरल के मामलों के मद्देनज़र तीसरी लहर की आशंका लगातार बनीं हुई है। आपको बतादें बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-31, 382 हजार हैं। जबकि 24 घंटे में कुल ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 32,542 हजार। है बीते 24 घंटे में कुल मौतें-318 हुईं हैं। 
एक दिन में कुल टीकाकरण करीब 72.20 लाख है। देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.00 लाख हो गई है। 
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.28 करोड़,अब तक कुल मौतें- 4,46 लाख है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *