यूपी में 11वीं-12वीं की कक्षाएं ऑनलाइन,10वीं 14 जनवरी तक बंद : यूपी सरकार

कोरोना संक्रमण अब तेज़ी से फैल रहा है। अब राज्यों की सरकार इसपर तेज़ी से सतर्कता भी बरत रही हैं। काई राज्यों में इसके मद्देनज़र नाइट कर्फ्यू भी जारी है वहीँ अब उत्तर प्रदेश में बढ़ते मामलों के चलते 10वीं तक के सभी विद्यालय 16 जनवरी तक बंद किए गए हैं। 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। इंटर के विद्यार्थियों को केवल टीकाकरण के लिए ही विद्यालय बुलाया जाएगा। टीकाकरण के अगले दिन इन विद्यार्थियों को अवकाश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश में निर्देश जारी हुए हैं। इस बीच बृहस्पतिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां भी लहगी रहेंगीं उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के  मद्देनजर राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार से स्कूलों को बंद करने समेत कई पाबंदियां लागू करने का फैसला किया है।

स्कूलों की बंदी के  संबंध में मंगलवार रात मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की ओर से जारी शासनादेश को लेकर बुधवार को दिन भर भ्रम की स्थिति बनी रही। राजधानी के कई निजी स्कूल प्रबंधकों ने शासनादेश का हवाला देकर यह कहते हुए स्कूल बंद करने से इनकार कर दिया कि यह केवल उन जिलों के लिए है जहां कोविड के 1000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी स्कूल बंद न किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया।

बुधवार रात से 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू –आज रात्री बुधवार 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही जिन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले एक हजार से ऊपर हैं वहां जिम, स्पा, सिनेमा हाल, बैंक्वेट हाल, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। शादी समारोह में बंद स्थानों पर एक समय में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे   देर शाम शासन की ओर से बयान जारी करके स्थिति साफ की गई कि पूरे प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित करने तथा 11वीं-12वीं विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने केआदेश भी आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *