इस वजह से बिकी बिसलेरी,जानिए विस्तार से

नई दिल्लीः सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप, गोल्ड स्पॉट और लिम्का को कोका-कोला को बेचने के लगभग तीस साल बाद, रमेश चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड को बेचने जा रहे हैं। ये डील लगभग 7,000 करोड़ रुपए में हो रही है।
डील के तहत वर्तमान मैनेजमेंट दो साल तक जारी रहेगा। 82 साल के रमेश चौहान का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ख़राब चल रहा है और उनका कहना है कि बिसलेरी को विस्तार के अगले स्तर पर ले जाने के लिए उनके पास उत्तराधिकारी नहीं है। चौहान ने कहा, बेटी जयंती कारोबार में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती। बिसलेरी भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड वाटर कंपनी है।चौहान ने कहा कि टाटा ग्रुप इसका और भी बेहतर तरीके से देखभाल करेगा और आगे बढ़ाएगा। हालांकि, बिसलेरी को बेचना मेरे लिए एक भावुक फैसला था। मुझे टाटा का कल्चर पसंद है और इसलिए अन्य खरीदारों के बावजूद मैंने टाटा को चुना। कहा जाता है कि बिसलेरी को खरीदने के लिए रिलायंस रिटेल, नेस्ले सहित कई दावेदार थे।