नागपुर : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर नें अपना प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे पर बौद्धिक हमला किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता खड़े हो जाते हैं, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कौन खड़ा होता है. शनिवार को नागपुर में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमारा उनका मुकाबला दोस्ताना है, मगर हमारे भी कई लक्ष्य हैं. हम पार्टी के कार्यकर्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं. अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने के मसले पर उन्होंने कहा कि पार्टी में बदलाव चाहने वाले कई कार्यकर्ताओं ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा है। मैं युवाओं की आवाज बनना चाहता हूं। मैं अपना अच्छा हिसाब दूंगा
नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा कि हम वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हैं, लेकिन पार्टी में युवाओं को सुनना भी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम पार्टी में संगठनात्मक बदलाव लाएंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को महत्व देंगे। बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक का दौरा करने के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।
अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले शुरू हुई जुबानी जंग,शशि थरूर ने कही ये बात

